यूपी के कानपुर से हरियाणा के भिवानी जाने वाली ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस में धमाके की खबर सामने आई है. यह धमाका ट्रेन के जनरल कोच के टॉयलेट में हुआ है. इस दौरान ट्रेन बर्राजपुर स्टेशन के पास थी. यह जानकारी रेल मंत्रालय ने दी है. मिली जानकारी के मुताबिक धमाका शाम 7 बजकर 10 मिनट पर हुआ. शुरूआती जांच में पता लगा है कि धमाका गोला बारूद की वजह से हुआ है. इस मामले में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. कानपुर से चलने वाली इस ट्रेन में धमाके की खबर से पूरे यूपी में हड़कंप मच गया है. रेलवे और यूपी पुलिस इस मामले पर पैनी नजर बनाए हुई है और कड़ी जांच की जा रही है. अभी तक धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. #WATCH A low-intensity blast took place in a toilet of a general coach of Kanpur-Bhiwani Kalindi Express near Barrajpur station (near Kanpur) at around 7.10 pm, today. Prima facie, it appears to be a blast of explosive. There are no injuries or casualties. pic.twitter.com/y32bKkkXZJ — ANI (@ANI) February 20, 2019 ये भी पढ़ें: आतंकवाद को खत्म करने पर भारत और सऊदी अरब साझा विचार रखते हैं- पीएम मोदी ये भी पढ़ें: पाक कप्तान सरफराज अहमद से ‘भ्रष्ट संपर्क’ करने वाले कोच पर दस साल का बैन
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2T3sX1E
Saturday, February 23, 2019
Home
Hindi News
Latest News देश Firstpost Hindi
कानपुर से भिवानी जाने वाली ट्रेन 'कालिंदी एक्सप्रेस' में धमाका, टॉयलेट के उड़े परखच्चे
कानपुर से भिवानी जाने वाली ट्रेन 'कालिंदी एक्सप्रेस' में धमाका, टॉयलेट के उड़े परखच्चे
Tags
# Hindi News
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
HIndi News Amar Ujala.
No comments:
Post a Comment