प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी निजी बचत से 21 लाख रुपए कुंभ मेले से जुड़े सफाईकर्मियों के कल्याण संबंधी कोष में बुधवार को दान दिए . प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निजी बचत से 21 लाख रुपए की राशि कुंभ मेला के सफाईकर्मियों के कल्याण कोष में दान में दी. इसमें कहा गया है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उठाए जाने वाले ऐसे कदमों की श्रृंखला में ताजा कदम है. Prime Minister Narendra Modi donated Rs. 21 lakh from his personal savings to the corpus fund for the welfare of sanitation workers of Kumbh Mela. This is just the latest in the series of such steps taken by PM Modi. — PMO India (@PMOIndia) March 6, 2019 पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हाल ही में दक्षिण कोरिया में सियोल शांति सम्मान प्राप्त करने के तत्काल बाद उन्होंने इसमें मिली 1.3 करोड़ रुपए की राशि नमामि गंगे मद में देने की घोषणा की थी . इसमें कहा गया है कि हाल ही में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मिले उपहारों की नीलामी से एकत्र 3.40 करोड़ रुपए भी नमामि गंगे योजना के लिए दान कर दिया. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 तक उन्हें मिले तोहफों की नीलामी से मिले 8.33 करोड़ रुपए भी नमामि गंगे मिशन को दान में दिए थे . गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी निजी बचत से 21 लाख रुपए गुजरात सरकार के कर्मचारियों की बेटियों के लिए दिए थे. बहरहाल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले को सफल आयोजन बनाने के लिये मंगलवार को मंत्रियों, अधिकारियों और सफाई कर्मियों को बधाई दी.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2UnpcBB
Monday, March 11, 2019
Home
Hindi News
Latest News देश Firstpost Hindi
पीएम मोदी ने अपने निजी बचत से कुंभ के सफाईकर्मियों को दिए 21 लाख रुपए
पीएम मोदी ने अपने निजी बचत से कुंभ के सफाईकर्मियों को दिए 21 लाख रुपए
Tags
# Hindi News
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
HIndi News Amar Ujala.
No comments:
Post a Comment