/*/* */ जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, 28 लोग घायल, आतंकी संगठनों के हाथ की आशंका - Hindi News Amar Ujala

Hindi news amar ujala provides latest hindi news, breaking news.

Breaking

Monday, March 11, 2019

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, 28 लोग घायल, आतंकी संगठनों के हाथ की आशंका

जम्मू शहर के बीचों-बीच बने एक व्यस्ततम बस स्टैंड पर गुरुवार को जबरदस्त धमाका हुआ है. यहां कुछ हमलावरों ने बस के नीचे एक ग्रेनेड फेंक दिया, जिसमें 28 लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं. पुलिस ने इस पूरे इलाके को खाली कराया है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. J&K: Blast at Jammu bus stand. Injured admitted to hospital. Area has been cordoned off by security personnel pic.twitter.com/utO7RX0GOp — ANI (@ANI) March 7, 2019 ये धमाका दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. इस घटना में कई आतंकी संगठनों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. जम्मू के आईजी एमके सिन्हा ने न्यूज18 को बताया कि ये एक ग्रेनेड धमाका है, ऐसा लग रहा है कि किसी ने ग्रेनेड को बस के नीचे फेंक दिया. आईजी के मुताबिक वो मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही इस हमले को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2IY3XF4

No comments:

Post a Comment