जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 38 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार शुक्रवार रात यह बस सुरिनसर से राजधानी श्रीनगर जा रही थी. पुलिस के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर जा रही यह बस मजलता के चानेर क्षेत्र के पास गहरी खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर पाबंदी के कारण यातायात पुलिस से बचने के लिए ड्राइवर ने कथित रूप से कोई और रास्ता ले लिया था. #UPDATE: Death toll rises to 6; Total 38 people were injured after a bus on its way from Surinsar towards Srinagar rolled into deep gorge in Majalta, Udhampur last night. Injured persons are being treated at a nearby hospital. https://t.co/MEgbZQ6lZL — ANI (@ANI) March 2, 2019 चश्मदीदों के अनुसार बस जैसे ही उधमपुर के मजलता पहुंची तो ड्राइवर का उस पर से नियंत्रण हट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायलों को इलाज के लिए जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2HbiOK4
Sunday, March 3, 2019
Home
Hindi News
Latest News देश Firstpost Hindi
जम्मू से श्रीनगर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, छह की मौत, 38 घायल
जम्मू से श्रीनगर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, छह की मौत, 38 घायल
Tags
# Hindi News
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
HIndi News Amar Ujala.
No comments:
Post a Comment