राजस्थान के पाली जिले में एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा की है, जहां आज सुबह खड़ी बस को एक दूसरी बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बस मे सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं हादसे की सूचना पर कलेक्टर, एडीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली. जानकारी के मुताबिक जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा के निकट आज सवेरे एक खड़ी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी बस पीछे से भिड़ गई, जिससे बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर सांडेराव सुमेरपुर समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से पाली समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया. पुलिस ने बताया कि सुबह अहमदाबाद से पाली की तरफ जा रही बस केनपुरा के पास आगे खड़ी बस से भिड़ गई और बस को चीरते हुए निकल गई, जिससे बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी वहीं 30 लोग घायल हो गए. बता दें कि कुछ लोग बस में फस गए थे, जिन्हें करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस से निकाला गया. बताया जा रहा है कि एक बस चालक सवारी उतारने के चक्कर मे रुका था, उसी समय पीछे से आ रही बस ने ओवरट्रेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बसों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे की सूचना पर कलेक्टर, एडीएम समेत आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रशासन को इलाज को लेकर निर्देश दिए. (न्यूज18 के लिए पाली से श्याम चौधरी की रिपोर्ट)
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2XFYshR
Monday, March 11, 2019
Home
Hindi News
Latest News देश Firstpost Hindi
राजस्थान: पाली में बड़ा सड़क हादसा, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
राजस्थान: पाली में बड़ा सड़क हादसा, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Tags
# Hindi News
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Unknown
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
HIndi News Amar Ujala.
No comments:
Post a Comment