/*/* */ कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं, जम्मू-कश्मीर की सभी 6 सीटों पर लड़ेगी PDP: महबूबा - Hindi News Amar Ujala

Hindi news amar ujala provides latest hindi news, breaking news.

Breaking

Tuesday, March 26, 2019

कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं, जम्मू-कश्मीर की सभी 6 सीटों पर लड़ेगी PDP: महबूबा

खबरें आ रही थीं कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच गठबंधन की बात चल रही है लेकिन अब पीडीपी की ओर से इन अटकलों को खारिज कर दिया गया है. मंगलवार को पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर की सभी छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार की देर रात पत्रकारों से बताया, ‘हम सभी छह सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.' कांग्रेस के साथ पीडीपी के गठबंधन की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है. यह सिर्फ अटकलबाजी है. अगर वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन चाहते हैं तो यह उनका आतंरिक मामला है.' कश्मीर में पुलिस की हिरासत में एक शिक्षक की मौत को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘यह घटना दुखद है.' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े उद्योगपति बड़ी रकम के साथ फरार हो गए और ‘चौकीदार’ देखते रह गए.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2FgJhmR

No comments:

Post a Comment