/*/* */ मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन - Hindi News Amar Ujala

Hindi news amar ujala provides latest hindi news, breaking news.

Breaking

Sunday, March 3, 2019

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने रविवार को इस आरोप से इनकार किया है कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ‘बी टीम’ है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उनकी पार्टी का रुतबा बढ़ रहा है. रविवार देर रात यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए, हासन ने बिना किसी संगठन का नाम लिए सीधे तौर पर कहा कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उनकी पार्टी का कद बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि उनपर एक आरोप यह भी लग रहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी की बी टीम है. इसका खंडन करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं किसी की बी टीम नहीं हूं, यह तमिलनाडु की ए टीम है.’

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2tDf8st

No comments:

Post a Comment